*✍️दीवाली हो या आम दिन गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, वरना छिन जाएगा सारा सुख-चैन…*

RGHNEWS भारत में बहुत बड़े-बड़े दानी हुए हैं। हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व बताया गया है। दान देने से बहुत बड़े-बड़े लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर किन चीजों का दान देना चाहिए और क्यों? कई बार लोग दान देने के चक्कर बड़ी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे उन्हें दान की एवज में पुण्य नहीं बल्कि कष्ट भोगना पड़ता है।
इस दुनिया में ना जाने कितने लोग बिना कुछ सोचे चीजें दान में दे देते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वह कौन सी तीन चीजें हैं। जो हमें कभी भी दान में नहीं देनी चाहिए, वरना बर्बाद होने के आसार बन जाते हैं।
यह 2 चीजें कभी दान ना करें
1. फूल झाड़ू
आप सभी के घर पर फूल झाड़ू जरूर होगी।हम आपको बता दें पंडितों के अनुसार हमें कभी भी फूल झाड़ू दान में नहीं देनी चाहिए। इससे घर की सुख शांति दूर होती है। अगर आप दान में देंगे तो घर में लड़ाई झगड़ा होने के आसार है।
2. पुराने और फटे कपड़े
कई लोग धर्म समझकर पुराने और फटे कपड़े दान में दे देते हैं।
लेकिन हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। फटे कपड़े देने से घर में लक्ष्मी जी का प्रकोप खत्म हो जाता है। आप चाहे नए कपड़े दे सकते हैं, लेकिन पुराने और फटे कपड़े कभी ना दे।
3.सिंदूर
हिंदू धर्म में महिलाओं के लिए सबसे अहम होता है उनका सुहाग। इसलिए सुहागन महिलाओं को कभी भी सिंदूर का दान नहीं करना चाहिए। अगर सुहागन महिलाएं अपना सिंदूर दान करती हैं तो उनके पति का प्यार उनके लिए कम हो जाता है।