*✍️अगर आप स्मार्ट टीबी अगले महीने लेने की सोच रहे है तो 1 अप्रैल से बढ़ रही है कीमते, इसी महीने घर लाये शानदार स्मार्ट टीबी…*

RGHNEWS कोराना के टाइम में टीवी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा बढ़ गया है. आजकल लोग फिल्में देखने से लेकर न्यूज देखने तक एंटरटेनमेंट के लिए टीवी का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए भी लोग फोन के अलावा टीवी का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में सबकी डिपेंडेंसी टीवी पर और ज्यादा हो गई. लेकिन अगर आप नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको ये जान लेना चाहिए कि अगले महीने यानि 1 अप्रैल से स्मार्टटीवी महंगे होने वाले है.
स्मार्टटीवी की कीमतों में करीब 2 से 3 हजार रुपये की वृद्धि होने वाली है. ऐसे में आपके लिए टीवी खरीदने का ये बेस्ट टाइम है.
दरअसल, कीमत बढ़ने की वजह है इसके पैनल की बढ़ती कीमत. पिछले कुछ सालों में इसकी कीमत 300 फीसदी तक बढ़ चुकी है. ऐसे में अब 5 फीसदी अतिरिक्त इजाफे के बाद टीवी की कीमतें बढ़ने जा रही हैं. इसकी एक बड़ी वजह वैश्विक विक्रेताओं के जरिए आपूर्ति की कमी है. साथ ही कस्टम ड्यूटी में इजाफा, तांबा, एल्यूमीनियम और स्टील जैसी सामग्री की लागत में वृद्धि भी इसके पीछे की वजह बताई जा रही है. ऐसे में हम आपको 20 हजार से भी कम में आने वाले 43 इंच के स्मार्ट टीवी के बारे में बता रहे हैं. आप अपने बजट के हिसाब से टीवी खरीद सकते हैं.
1-कोडक की 43FHDXPRO टीवी- कोडक ब्रांड में आपको सिर्फ 19 हजार रुपये में 43 इंच की स्मार्ट टीवी मिल जायेगी. इस टीवी के फीचर्स भी लगभग थॉमसन ब्रांड के टीवी जैसे हैं. इसमें सभी स्ट्रीमिंग सर्विस वाले ऐप जैसे नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी जैसे ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. टीवी में वाईफाई से कनेक्ट करने का ऑप्शन है, इसके अलावा यूएसबी और एचडीएमआई पोर्ट भी है. टीवी स्क्रीन का रिजोल्यूशन फुल एचडी है और 20 वॉट का साउंड आउटपुट है. पिक्चर और अच्छी साउंड क्वालिटी की वजह से इसमें फिल्म, क्रिकेट, वेब सीरीज और गेमिंग का अच्छा एक्सपीरियेंस आता है.
2-थॉमसन की 43TH0099 टीवी- स्मार्ट टीवी में थॉमसन ब्रैड ऑफर कर रहा है 43 इंच का स्मार्ट टीवी और इसकी कीमत है बस 18000 रुपये. थॉमसन का 43TH0099 टीवी मॉडल आपको ऑनलाइन और स्टोर दोनों में मिल जायेगा. इस टीवी में नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी हॉटस्टार जैसे ऐप का सपोर्ट मिल जायेगा.
3-माइक्रोमैक्स के स्मार्ट टीवी- फोन के अलावा स्मार्ट टीवी में भी इंडियन कंपनी माइक्रोमैक्स ने अच्छे टीवी निकाले हुए हैं. करीब 19 हजार के बजट में आपको माइक्रोमैक्स के 43 इंच में दो-तीन अच्छे टीवी मॉडल मिल जायेंगे.
4- सैनसुई का JSK43LSFHD टीवी- सैनसुई कंपनी ने भी करीब 20 हजार में JSK43LSFHD मॉडल का 43 इंच का टीवी मार्केट में उतार रखा है. इस टीवी में स्मार्ट टीवी वाले सारे फीचर्स है. टीवी में सभी स्ट्रीमिंग सर्विस ऐप डाउनलोड किये जा सकते हैं. फुल एचडी स्क्रीन है और साउंड स्पीकर 20 वॉट के हैं.