देश

14 मंजिला इमारत में अचानक लगी भीषण आग, अब तक दंपति समेत इतने की मौत…जाने पूरी घटना

MUMBAI NEWS:   मुंबई / मायानगरी मुंबई से एक बुरी खबर सामने आई है। जहाँ आज सुबह 8 बजे 14 मंजिला ईमारत  के 10वें फ्लोर में अचानक लगी आग । इस आग में 3 लोग बुरी तरह से झलस गए और उनकी मौत हो गई  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Read more:दिवाली – छठ के पहले गिर गई फ्लाइट की कीमत, जानिए किस रुट पर कितना घट गया हवाई किराया

आग लगने से लोगो में मंची अफरा – तफरी

मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। यहा मौजूद रिया पैलेस के 10वें फ्लोर पर आग लग गई। 14 मंजिला इमारत में कई परिवार रहते थे। आग की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर इंजन और एंबुलेंस को फोन किया। इस बिल्डिंग में आग कैसे लगी? इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। खबरों की मानें तो फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर से आग पूरे घर में फैली थी। हालांकि इस पर अभी तक कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है।

मृतकों की पहचान

इस हादसे में  74 वर्षीय चंद्रप्रकाश सोनी, 74 वर्षीय कांता सोनी और उनके 42 साल के नौकर पेलूबेटा आग में झुलस गए और उनकी जान चली गई।

Read more:RBI का बड़ा अपडेट, जानिए आज कहां – कहां बंद रहेंगे बैंक और कैसे कर सकते हैं लेनदेन?

MUMBAI NEWS:   कौन?? है शिपिंग कंपनी के मालिक

स्थानीय लोगों ने बताया की चंद्रप्रकाश सोनी ऐवलॉन नामक शिपिंग कंपनी के मालिक थे। लोखंडवाला के RNA शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में उनका ऑफिस था। उनका स्टाफ पिछले 15-20 साल उनके साथ काम कर रहा था। सोनी दंपत्ति की मौत की खबर सुनकर ऑफिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि चंद्रप्रकाश सोनी उनके लिए पिता जैसे थे।

Related Articles

Back to top button