देश

RBI का बड़ा अपडेट, जानिए आज कहां – कहां बंद रहेंगे बैंक और कैसे कर सकते हैं लेनदेन?

BANK HOLIDAY:  अक्टूबर के महीने में त्योहारों को देखते हुए कई सरकारी छुट्टियां हैं देश मे सभी लोग दिवाली, दुर्गा पूजा और छठ के लिए तैयारियां कर रहे हैं।  इसी बीच बैंकों की बात करें तो इस महीने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से एक लिस्ट जारी की जा चुकी है। लिस्ट के हिसाब से 16 अक्टूबर को भी कुछ जगह पर बैंक की छुट्टी होगी। आइये जानते कहाँ कहाँ बैंक रहेंगे बंद।

Read more:HEAlTH TIPS: सुबह-सुबह खाली पेट पी जाएं इस ड्राई फ्रूट का पानी, मोटापे समेत कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

आज इन शहरो बंद रहेंगे बैंक?

‘रिजर्व बैंक (RBI)” के मुताबिक, बुधवार यानी आज 16 अक्टूबर 2024 को बैंक बंद रहेंगे। इस लिस्ट में कुछ पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंक के नाम भी शामिल हैं। बैंकों में छुट्टी की वजह 16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन का त्योहार है। इस दिन कोलकाता और अगरतला के सभी बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके अलावा देश के बाकी बैंकों में कामकाज जारी रहेगा।

पश्चिम बंगाल में लक्ष्मी पूजन बहुत ही खास त्योहार होता है। इस त्योहार को दुर्गा पूजा के बाद मनाया जाता है। इस त्योहार को धन समृद्धि और सौभाग्य की देवी लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इसी के चलते कोलकाता में 16 अक्टूबर 2024 को बैंकों में काम नहीं किया जाएगा।

BANK HOLIDAY

घर बैठे डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू

जिस दिन बैंकों की छुट्टी होती है उस दिन वहां जाकर काम नहीं होता है। लेकिन लेनदेन के लिए ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं। हैं। डिजिटल बैंकिंग के जरिए अपना काम किया जा सकता है, जिससे काम प्रभावित नहीं होगा।

Read more:ये चीज़ खाना शुरू कर दीजिये अगर आपको चश्मा लगा है तो 1 महीने में हट जाएगा,जाने

अलग – अलग तिथियों में इन राज्यों में बैंक बंद..!! 

16 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन (बुधवार) कोलकाता, अगरतला में बैंक बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर 2024 को (गुरुवार) महर्षि वाल्मीकि जयंती/कटि बिहू पर कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर, 2024 (शनिवार) को परिग्रहण दिवस के मौके पर जम्मू और कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) को दिवाली (दीपावली) देश भर में बैंक बंद रहेंगे।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button