*✍️जाने WhatsApp का नया फीचर,लैपटॉप या डेस्कटॉप पीसी के जरिए कर सकेंगे कॉल…*

RGHNEWS WhatsApp ने यूजर की सुविधा के लिए अपने नए अपडेट में कई खास फीचर्स को शामिल किया है. WhatsApp ने गुरुवार को कहा कि उसने अपने Desktop 0 ऐप पर वॉयस और वीडियो कॉल की शुरुआत की है. इस कदम से यूजर्स अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप पीसी के जरिए कॉल कर सकेंगे. इसके अलावा iOS के लिए वॉइस एनीमेशन, वॉइस मैसेज के लिए रिसीप्ट इनेबल या डिसएबल करने की सुविधा के साथ साथ इंस्टाग्राम की तरह अपने आप डिलीट होने वाले मैसेज या इमेज भी शामिल है.
वॉट्सऐप इनमें से कुछ फीचर्स को बीटा फेज में टेस्टिंग कर रहा है, जो जल्दी ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. आइये जानते है वॉट्सऐप के इन अपडेट के बारे में.
एंड टू एंड इनक्रिप्टेड
कंपनी ने कहा कि प्लेटफॉर्म पर वॉयस और वीडियो कॉल एंड टू एंड इनक्रिप्टेड हैं और इसलिए व्हाट्सऐप उन्हें सुन या देख नहीं सकता, कि उन्हें फोन या कंप्यूटर, किससे किया गया है.
मिलेंगी ये सुविधाएं
वॉट्सऐप डेक्सटॉप ऐप में वीडियो कालिंग में एक अलग अडजस्टेबले विंडो, स्क्रीन के ऊपर की तरफ खुलेगी, जिससे आप वीडियो कालिंग के साथ अपनी चैट्स को मिस ना कर सके.
ऐसे करें यूज
>> वॉट्सऐप डेस्कटॉप ऐप को यूज़ करने की लिए आप अपने PC या MAC में वॉट्सऐप वेबसाइट से इसे इनस्टॉल कर सकते हैं.
>> आप इस वॉट्सऐप डेक्सटॉप ऐप को दिए गए लिंक https://t.co/JCc3rUunoU से डाउनलोड भी कर सकते हैं.
>> इसके बाद आपको अपने फ़ोन के वॉट्सऐप से इसके QR कोड को स्कैन करना होगा.