छत्तीसगढ़

Cg News:बिलासपुर में एक ही रात में 3 लोगों की हत्या, जाने सभी वारदात की कहानी

Cg News बिलासपुर जिले में दशहरा से पहले एक ही रात में 3 लोगों की हत्या हुई है। तीनों वारदात अलग-अलग थाना इलाकों की है। एक केस में प्रेमी ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड की जान ले ली। वहीं दूसरे केस में पति ने शराबी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया।

एक और केस में पान दुकान संचालक का मर्डर हुआ है। एक साथ तीन हत्याओं से पुलिस की नींद उड़ गई है। दो केस में पुलिस ने कार्रवाई की है। पान दुकान चलाने वाले युवक के हत्यारों की पहचान नहीं हो सकी है।

पहला केस- शादीशुदा प्रेमी ने महिला को मार डाला
तखतपुर में शादीशुदा प्रेमी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहा था। महिला शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे भी हैं। वहीं 40 साल का आरोपी नरेंद्र सोनकर भी पहले से शादीशुदा है। वह जरहागांव के ठकरीकापा का रहने वाला है। गांव में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था।

शादी के बाद गांव की बहू 35 साल की लता सोनकर से उसका अफेयर हुआ था। दोनों रोजी-मजूदरी करने तखतपुर आते थे। तखतपुर आने-जाने के कारण उन्होंने यहां टिकरीपारा में गुल्लू ठाकुर के मकान को किराए पर भी ले रखा था।

संबंध तोड़ने की बात पर हुआ विवाद

लता का मायका मुंगेली में है। वो नरेंद्र से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन नरेंद्र उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। शुक्रवार को दोनों दुर्गा देखने के बहाने तखतपुर में ही रुके थे। इसी दौरान नरेंद्र ने शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया, लेकिन लता ने मना कर दिया।

इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और नरेंद्र ने गला दबाकर लता की हत्या कर दी। मकान मालिक गुल्लू ठाकुर को पता चलते ही उसने पुलिस को इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची ने आरोपी नरेंद्र को हिरासत में ले लिया है।

आरोपी बोला- शारीरिक संबंध बनाने से रोका, इसलिए मार दिया

पुलिस से पूछताछ में आरोपी नरेंद्र ने बताया कि, वो अपनी पत्नी-बच्चे को छोड़कर उसके साथ रहता था। लेकिन, महिला उससे पीछा छुड़ाना चाहती थी। संबंध तोड़ने की बात कहती थी, इसलिए उसे मार दिया।

दूसरा केस– शराबी पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
सीपत थाना इलाके के ग्राम मटियारी निवासी मुमताज शिकारी (36) चूड़ी बेचती थी। उसका पति रामफल उर्फ नाना शिकारी (40) मजदूरी करता है। बताया जा रहा है कि, पति-पत्नी के बीच पिछले एक महीने से पारिवारिक विवाद चल रहा था।

पति-पत्नी दोनों ही शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार की रात भी पति-पत्नी शराब के नशे में थे। इस दौरान उनके बीच फिर से विवाद हो गया। तभी गुस्से में आकर पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी।

वारदात में बेटे के शामिल होने की आशंका

पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी 6 साल की बेटी से भी पूछताछ की। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के साथ ही उसके 16 साल के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

बेटे के कपड़े में लगा था खून, पिता ने नहलाया

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि, वारदात के बाद पति लाश को काटकर ठिकाने लगाने की तैयारी में था। वो खुद नहाने के बाद बेटे को नहलाकर दूसरी शर्ट भी पहनाई। कहा जा रहा है कि उसके कपड़ों में भी खून के दाग थे।

मल्हार चौकी इलाके में नहर किनारे एक युवक की अधजली लाश शनिवार सुबह मिली। युवक की शिनाख्त 20 साल के युवराज सिंह ठाकुर के रूप में हुई। युवराज नेवरा गांव का रहने वाला था और पान दुकान चलाता था। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसके शव को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश भी हुई है।

रात से गायब था युवक, सुबह मिला शव

Cg News पुलिस ने परिजन से पूछताछ की, तब पता चला कि, बंटी शुक्रवार की रात 8:30 बजे दुकान बंद कर निकला था लेकिन, रात में वह घर नहीं पहुंचा। परिजन उसकी रात भर तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह बकरकुदा-सरसेनी से मटिया रास्ते पर नहर के पास झाड़ियों में उसकी लाश मिली। पुलिस हर पहलुओं की जांच कर संदेहियों की जानकारी जुटा रही है।

 

Related Articles

Back to top button