*✍️कानून के रखवाले ने ही की हैवानियत की हदें पार,रेप कर फोटो खींचा और सोशल मीडिया में वायरल की….*

RGHNEWS राजस्थान में कानून के रखवाले ही हैवानियत की हदें पार कर रहे हैं. इसकी बानगी जालोर जिले में सामने आई है. यहां एक कांस्टेबल पुलिस महकमे को शर्मसार कर दिया है. जालोर शहर कोतवाली थाने में एक पुलिसकर्मी पर विवाहिता के साथ रेप करने का संगीन आरोप लगा है. कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.
पुलिस के अनुसार, शहर निवासी एक विवाहिता ने कोतवाली थाने के कांस्टेबल मेवाराम पर रेप करने और अश्लील फोटो खींचने का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल ने न केवल रेप कर फोटो खींच लिए, बल्कि उनको सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिये. पीड़िता ने अपने पति के साथ कोतवाली पहुंचकर कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है.
आरोपी का था पीड़िता के घर में आना-जान
थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, कोतवाली थाने में तैनात जालोर शहर निवासी कांस्टेबल मेवाराम का पीड़िता के घर में आना-जाना है. कुछ दिन पहले पीड़िता घर पर अकेली थी. इस दौरान मेवाराम मिठाई का डिब्बा लेकर वहां पहुंचा. मिठाई खाते ही महिला बेहोश हो गई. आरोप है कि उसके बाद मेवाराम ने उसके साथ रेप किया और अश्लील फोटो खींच लिये. बाद में उन्हें सोशल मीडिया में वायरल कर दिया.