Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले में बारूद से भरा वाहन पलटा, पिछले 24घंटे में दूसरी बड़ी घटना, SECL खदान में मंचा हड़कंप

Cg News: कोरबा जिले में कोयला खदान में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा हुआ है. SECL की गेवरा खदान में ब्लास्टिंग के बाद आज शाम वापस लौट रहा बारूद से भरा एक्सप्लोसिव वाहन अचानक पलट गया. दबने के कारण खदान में बारूद से भरा वाहन पलटते ही हड़कंप मच गया.हादसे के वक्त वाहन में 8 लोग सवार थे. जिसमें से एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल भेजा गया.
Read more:आपको भी कमजोरी महसूस होती हैं खाइये ये मखाने के लड्डू,जाने बनाने की आसान विधि
पिछले 24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना
SECL में 24 घंटे में ये दूसरा बड़ा हादसा था. आज सुबह SECL की गेवरा खदान में एक डंपर 80 फीट नीचे गिर गया था. किसी तरह ड्राइवर को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। हालांकि ड्राइवर की हालत गंभीर है.
जानकारी के लिए बता दें कि यहां तीन दिन में यह तीसरा बड़ा हादसा है. इससे पहले खदान में खोदाई के दौरान ड्रिल मशीन में आग लग गई थी, जिससे करोड़ों का मशीन जल गई थी.



