मनोरंजन

*✍️पति पत्नी का झगड़ा जब पहुँचा थाने तो पति को दिलाई गई ये तीन कसमे,आप भी जाने इनकी कहानी को जरा हटकर है ये कहानी…*

RGHNEWS उत्तर प्रदेश के आगरा में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसमें पति-पत्नी का झगड़ा थाने पहुंचा तो पुलिस ने पति को तीन कसमें दिलवा दी. पत्नी की शिकायत थी कि पति उसपर ध्यान नहीं देता और अब वो उसे छोड़ना चाहती है. ये मामला परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस और कांउसलर के सामने पहुंचा तो उन्होंने न सिर्फ पति को डांट लगाई बल्कि उसे तीन कसमें खाने के लिए मना लिया. इन कसमों में वक़्त से घर आना और पत्नी को बाजार घुमाने ले जाना भी शामिल है.

ये मामला आगरा के ताजगंज इलाके का है जहां एक दम्पति का झगड़ा बढ़कर पुलिस के पास तक पहुंच गया. दम्पति के दो बच्चे भी हैं और नौबत तलाक की आ गयी थी.पुलिस ने पति से कहा जिसमें वक़्त से घर लौटना और देर होने पर पत्नी को फोन कर इसकी जानकारी देना. हर हफ्ते कम से कम दो बार पत्नी को बाजार घुमाने ले जाना और उसकी बातों को ध्यान से सुनना और जवाब देना शामिल है. इन तीन कसमों को मानने की सख्त हिदायत दी जिसके बाद ही पत्नी वापस घर लौटने के लिए राजी हुई. पुलिस ने पत्नी से कहा कि अगर पति इन बातों को नहीं मानता है तो वो फिर शिकायत कर सकती है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button