मौसम अपडेट

मौसम विभाग ने जारी किया 9 राज्यों मे हैवी रेन अलर्ट

IMD Weather Forecast Update    IMD के अनुसार दक्षिण पश्चिमी मानसून की विदाई अगले 2-3 दिन में हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों से हो जाएगी।

पिछले 24 घंटे में दक्षिण कर्नाटक में 15 सेंटीमीटर, गुजरात के वडोदरा में 13 सेंटीमीटर, सौराष्ट्र में 11 सेंटीमीटर, शिवपुरी में 10 सेंटीमीटर और उत्तर प्रदेश, बिहार, पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश हुई।

Read More:Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा की थाल में ये सामग्री रख ले नहीं तो पूजा अधूरी मानी जाती है,जाने करवा चौथ चंद्रोदय समय

वहीं आज एक ट्रफ लाइन दक्षिण कर्नाटक, दक्षिण पश्चिम उत्तर प्रदेश और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी पूर्वी असम के आस-पास बन रहा है। इसके प्रभाव से आज और अगले 4-5 दिन में पूर्वोत्तर राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आज और अगले 4-5 दिन दक्षिण भारत में भी भारी बारिश हो सकती है।खासकर तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बादल खूब बरसेंगे।

IMD Weather Forecast Update  

दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़ने की आशंका 

मौसम विभाग (IMD) के अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज 1 अक्टूबर 2024 को अधिकतम तापमान 35.6 °C है। दिन में अधिकतम तापमान 38.24 और न्यूनतम तापमान 25.05 °C रह सकता है। आज दिल्ली के मौसम में आर्द्रता 32% है और 32 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। ऐसे में आज करीब 38 डिग्री तापमान के साथ लोगों को गर्मी का अहसास होगा। उमस सताएगी और पसीने छूटेंगे। इसलिए लोग आज गर्म दिन के लिए तैयार रहें और उसी के अनुसार बाहर निकलने का प्लान बनाएं।

Today Weather Update: लगातार झमाझम होगी बारिश जाने अपने इलाके का मौसम

कल बुधवार 2 अक्टूबर 2024 को भी दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 30.35 °C और 39.61 °C रहने का अनुमान है। दिल्ली में आज AQI 247 रहा, जो 2019 में इतना था। ऐसे में आज दिल्ली की हवा काफी खराब है। बच्चों और अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए। हो सके तो लोग अब मास्क लगाकर घर से बाहर निकलें, खासकर सुबह और शाम के समय।

Read More:आज बना है चंद्र गुरु नवम पंचम योग का शुभ संयोग,इन राशियों पर होंगी धन की वृद्धि,जाने

IMD Weather Forecast Update  

अगले 7 दिन के लिए दिल्ली का तापमान 

तारीख————–तापमान (डिग्री सेल्सियस)
2 अक्टूबर———–37.19
3 अक्टूबर———–36.23
4 अक्टूबर———–35.23
5 अक्टूबर———–35.79
6 अक्टूबर———–34.79
7 अक्टूबर———–34.96
8 अक्टूबर———-35.59

 

Related Articles

Back to top button