कोरबा

सड़क हादसे में 3 इंजीनियर की मौत…. शादी में शामिल होने आ रहे थे…

RGHNEWS  जांजगीर  एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 इंजीनियरों की मौत हो गयी। घटना जांजगीर के बाराद्वार की है। सभी मृतक अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे, रास्ते में ट्रक से बोलेरो की टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे में ट्रक का ड्राइवर भी घायल बताया जा रहा है।

हादसा इतना जबरदस्त था कि घंटों तीनों का शव गाड़ी के अंदर फंसा रह गया। काफी मशक्कत के बाद तीनों का शव बाहर निकाला जा सका। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों में दो बिहार और एक आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। ये सभी जशपुर से बिलासपुर एक शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button