मनोरंजन
मंत्री ने दिया इस्तीफा, टिकटाक स्टार की मौत में उछल रहा था नाम…मुख्यमंत्री ने किया था तलब

दिल्ली। महाराष्ट्र में एक टिकटाक स्टार की मौत में नाम आने के बाद हुई भारी छीछालेदर और दबाव के बाद महाराष्ट्र के वन मंत्री संजय राठौड़ ने इस्तीफा दे दिया।
महाराष्ट्र में वन मंत्री को लेकर विपक्ष काफी हमलावर था। टिकटाक स्टार की मौत की वजह मंत्री को माना जा रहा था। उन्होंने आज राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा लगातार सरकार पर हमले कर रही थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को त्यागपत्र सौंपने के बाद राठौड़ ने इस्तीफे की घोषणा की। इस्तीफा देने के बाद राठौड़ ने कहा कि उनका नाम बेवजह विवाद में घसीटा जा रहा है।
महाराष्ट्र के बीड जिले के परली की रहने वाली 22 साल की पूजा चव्हाण सोशल ऐप TikTok और Instagram पर बहुत पॉपुलर थी. कुछ दिन पहले वह इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करने के लिए बीड से पुणे आई वहां अपने दो रिश्तेदारों के साथ पुणे के वानवड़ी इलाके के हैवन पार्क सोसाइटी में रह रही थी. बीते 7 फरवरी को उसकी इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर उसकी मौत हो गई. इसे खुदकुशी का केस बताया गया, लेकिन घर से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चर्चा चल रही है कि पूजा के विदर्भ के एक मंत्री के साथ प्रेम संबंध थे. पूजा एक खानाबदोश आदिवासी बंजारा समुदाय से हैं. आरोपी मंत्री भी उसी समुदाय से आते हैं. पूजा की मौत के बाद उसकी छोटी बहन का भी कहना था कि वो कभी खुदकुशी नहीं कर सकती थी.
Follow Us