मनोरंजन

*✍️1दिन के बच्चे का बन सकेगा आधार कार्ड,UIDAI ने दी जानकारी…* 

RGHNEWS अगर आप हाल-फिलहाल में माता-पिता बने हैं, तो आप अपने बच्चे का आधार कार्ड हाथों हाथ भी बनवा सकते हैं. UIDAI ने इसकी इजाजत दे दी है. यानी अगर आपका बच्चा सिर्फ 1 दिन का है तो भी आप उसका आधार कार्ड बनवा सकते हैं. अभी UIDAI 5 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों का आधार कार्ड जारी करता है, जिसे बाल आधार कार्ड कहते हैं.

UIDAI ने दी जानकारी 

UIDAI ने  ट्विटर अकाउंट के जरिए जानकारी दी है कि कैसे आप 1 दिन के नवजात का भी आधार कार्ड बनवा सकते हैं. आपको सिर्फ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र लेना है, जिस अस्पताल में बच्चे का जन्म हुआ है, आपको उस अस्पताल से सबसे पहले बच्चे का बर्थ सर्टिफिकेट लेना होगा. कई हॉस्पिटल खुद ही नवजात बच्चे के आधार कार्ड की प्रक्रिया को पूरा करते हैं. नवजात बच्चे का Aadhaar card बनाते समय उसका बायोमीट्रिक डाटा नहीं लिया जाता, क्योंकि 5 साल से पहले बच्चे के बायोमीट्रिक डिटेल्स में बदलाव होते रहते हैं. जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तभी उसकी बायोमीट्रिक डिटेल्स ली जाती है. इसके साथ माता या पिता में से किसी एक का आधार कार्ड दीजिए, बस हो गया काम

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button