किसानों के लिए सरकार ने किया धान पर 500 रुपये बोनस देने का ऐलान, कैबिनेट से 2500 करोड़ भी मंजूर – RGH NEWS
अन्य खबर

किसानों के लिए सरकार ने किया धान पर 500 रुपये बोनस देने का ऐलान, कैबिनेट से 2500 करोड़ भी मंजूर

हैदराबाद: किसानों की अलग-अलग मांगो को लेकर एक तरह जहां राष्ट्रीय स्तर पर कई तरह के आंदोलन होते रहे हैं तो वही तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने किसानों की आर्थिक समृद्धि और उत्पादन को प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। तो आइये जानते हैं क्या है यह फैसला जो किसानों और कृषि के लिए फायदेमंद माना जा रहा है।

धान पर 500 रुपये बोनस
दरअसल तेलंगाना के रेड्डी सरकार ने धान की बेहतरीन किस्म का उत्पादन करने वाले किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान किया है। इसके लिए राज्य की सरकार 25 सौ करोड़ रुपये की राशि आवंटित करेगी। खास बात यह है कि कैबिनेट से बोनस पर खर्च करने के लिए 2,500 करोड़ रुपये की मंजूरी भी दे दी गई ह। इस खबर से तेलंगाना राज्य के धान उत्पादक किसानों के बीच खुशी की लहर है। ऐसे भी कांग्रेस पार्टी ने पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों को बेतरीन किस्म के धान की खरीद पर 500 रुपये क्विंटल की दर से बोनस देने का वादा किया था।

किसानों के लिए सरकार ने किया धान पर 500 रुपये बोनस देने का ऐलान, कैबिनेट से 2500 करोड़ भी मंजूर

20 क्विंटल धान उत्पादन
एक आंकड़े के मुताबिक़ राज्य के किसानों को मिनिमम सपोर्ट प्राइज (एमएसपी) के अतिरिक्त हर एकदा पर करीब 10,000 रुपये दिए जाएंगे। यानी 2,500 करोड़ रुपये का आवंटन सरकारी खरीद केंद्रों के जरिए धान खरीदने के लिए किए गए बजट आवंटन से अलग है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अध्ययन की रिपोर्ट की मानें तो तेलंगाना में किसान प्रति एकड़ औसतन 20 क्विंटल धान का उत्पादन करते हैं।

Related Articles

Back to top button