मनोरंजन

*✍️पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद साले ने किया दोस्तो के साथ मिलकर अपने जीजा का अपहरण और फिर जो किया…*

RGHNEWS गुड़गांव गांव में रहने वाले रूपेश ओर उनकी पत्नी कविता की शादी कुछ साल पहले हुई थी लेकिन शादी को लेकर छोटी-छोटी बातों पर विवाद गहराने लगा और इसी विवाद के चलते 20 फरवरी को दोनों के बीच झगड़ा हो गया. पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े के बाद कविता ने इस पूरी घटना की जानकारी अपने भाई विकास को दी. गुस्से से लाल विकास ने अपने दोस्तों को साथ लिया और रात को गुरुग्राम जा पहुंचा.

आते ही उसने अपने जीजा को घर से बाहर बुलाकर मारपीट शुरू कर दी और सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया.

इतने पर भी जब उसका मन नहीं भरा तो अपने दोस्तों की मदद से अपने जीजा को गाड़ी में जबरन बैठा लिया और मारपीट करने की नियत से कहीं और ले गया. यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. हालांकि मारपीट के बाद रूपेश को आरोपियों ने छोड़ तो दिया लेकिन गुड़गांव गांव से हुए युवक के अपहरण ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. अभी तक पुलिस के हाथ अपहरणकर्ताओं तक नहीं पहुंच सके हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button