Cg News: 20 सालों बाद पहुंचा लाइट, खुशियों से झूम उठा यह..? गाँव – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: 20 सालों बाद पहुंचा लाइट, खुशियों से झूम उठा यह..? गाँव

Cg News:   प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है. इसी बीच बलरामपुर जिले से एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि बलरामपुर जिले के एक गांव में 20 सालों बाद लाइट पहुंची जिसकी वजह से लोगों की आंखों में खुशी के आंसू झलक उठे. हालांकि प्रशासन द्वारा कुछ वर्षो पहले बस्ती मे सोलर से चलने वाली बिजली की व्यवस्था की थी लेकिन फिर भी गाँव में अंधेरा था।

Read more:हमारे समृद्ध अतीत और कला-संगीत की अद्भुत परंपराओं को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है चक्रधर समारोह – राज्यपाल श्री रमेन डेका

ग्रामीणों का कहना हैं :- की बस्ती मे लाइट नहीं होने से स्कूली बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी और अंधेरे में ही गुजारा करना पड़ रहा था. लेकिन अब शासन और प्रशासन की पहल से घरों मे बिजली पहुंच गई हैं जिससे ग्रामीणों को अंधरे से छुटकारा मिल गया है.

गांव के सरपंच ने बताया :-

की पहाड़ी कोरबा बस्ती में बीते 20 वर्षों से बिजली नहीं पहुंच पाई थी जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही थी लेकिन अब स्थिति बदल गई हैं और ग्रामीणों के घरों मे रोशनी ने अपनी दस्तक दे दी हैं जिससे विशेष पिछड़ी जनजाति के बसाहट मे एक बार फिर से उजाला आ गया है.

Read More:Pager Bomb: क्या है पेजर, कैसे हुआ इसका अविष्कार,कैसे हुए लेबनान में 3000 लोग घायल,जाने पूरी डिटेल्स

जिले के कलेक्टर रिमिजुएस एक्का ने बताया हैं:-  की जिले मे 235 अलग- अलग जगहों पर पहाड़ी कोरबा की बसाहट हैं जिसमें 5070 लोग निवास करते हैं,, जिसमे से 1011 घरों मे बिजली नहीं पहुंच पाई थी और इन घरों में विद्युत कनेक्शन की स्वीकृति मिल गई हैं, जिसके बाद अब सभी छूटे हुए घरों मे प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बिजली पहुंचाने का काम किया जा रहा है.

 

Related Articles

Back to top button