*✍️22 साल की एक मॉडल युवती के साथ उसके ही दोस्त ने फाइव स्टार होटल मे किया दुष्कर्म…*

RGHNEWS राजधानी दिल्ली में एक मॉडल युवती के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. लड़की ने थाने जाकर मामले की शिकायत दी. जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. अब पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में 22 साल की एक लड़की ने रेप की शिकायत दी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. लड़की मॉडलिंग करती है. पुलिस को दी गई तहरीर में लड़की ने बताया कि मुम्बई से उसका एक पुराना जानकार दिल्ली आया था.यहां आने के बाद उसने लड़की को मिलने के लिए खान मार्किट बुलाया. लड़की का आरोप है कि वो उसे वहां से एक फाइव स्टार होटल में ले गया और वहां पर उसने लड़की के साथ गलत हरकत की. इतना ही नहीं उस आरोपी ने पीड़ित लड़की को धमकाया भी था.
इस घटना के बाद वो लड़की सीधे पुलिस के पास पहुंची और आपबीती सुनाई. दिल्ली पुलिस का कहना है कि लड़की की शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर ली गई और अब इस मामले की जांच की जा रही है.पुलिस आरोपी लड़के को ढूंढ रही है. लड़की का मेडिकल हुआ है. और पुलिस ने उसका स्टेटमेंट भी दर्ज कर लिया है.