Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना मनाएंगे अपना 40वा जन्मदिन,देखे – RGH NEWS
मनोरंजन

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना मनाएंगे अपना 40वा जन्मदिन,देखे

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना मनाएंगे अपना 40वा जन्मदिन,देखेआयुष्मान खुराना बड़े ही हासमिजाज परवर्ती के है लोगो को उनका यही अंदाज बहुत लुभाता है और साथ ही साथ आज उनका जन्मदिन आज आयुष्मान खुराना 40वा जन्मदिन मनाएंगे तो जानने के लिए अंत तक बने रहे-

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना मनाएंगे अपना 40वा जन्मदिन,देखे

Also Read:फाडू इंजन क़्वालिटी के साथ Tata Sumo 2024 जल्द लेगी एंट्री देखे किलर फीचर्स

कहा का है जन्मस्थान

चंडीगढ़ में जन्में आयुष्मान खुराना ने कॉलेज के दिनों में थिएटर किया था। वो डीएवी कॉलेज के थिएटर ग्रुप आगाज से जुड़े थे और उस दौरान उन्होंने कई नाटक और नुक्कड़ नाटक किए थे। इसके बाद उन्होंने  ‘एमटीवी रोडीज’ से टीवी पर दिखना शुरू किया था। उन्होंने कई टीवी शो को सफलतापूर्वक होस्ट किया था, जिससे दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता बढ़ने लगी थी। उन्होंने बतौर रेडियो जॉकी भी काम किया है। साल 2008 में उन्होंने अपनी प्रेमिका ताहिरा कश्यप से शादी की थी। दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं।
फिल्मी दुनिया
2012 में ‘विक्की डॉनर’ से फिल्मी दुनिया में अपना सफर शुरू करने के बाद उन्होंने बरेली की बर्फी, बधाई हो, शुभ मंगल सावधान, शुभ मंगल ज्यादा सावधान, ड्रीम गर्ल, ड्रीम गर्ल 2, चंडीगढ़ करे आशिकी, बाला, डॉक्टर जी और आर्टिकल 15 समेत कई एकदम अलग-अलग विषयों पर बनी फिल्मों में काम किया। अंधाधुन उनके करियर की शानदार फिल्म मानी जाती है।

आयुष्मान खुराना गायक

अभिनय के अलावा आयुष्मान खुराना अपनी गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने पानी दा रंग, साड्डी गली, मिट्टी दी खुश्बू, इक वारी, हारेया, नज्म नज्म, कान्हा, इक मुलाकात, अरे प्यार कर ले, नैन ना जोड़ीं, माफी, किन्नी सोनी है और रात्ता कालियां समेत कई गाने गाए हैं। वो समय-समय पर अपने बैंड ‘आयुष्मान भव:’ के साथ भी परफॉर्म करते रहते हैं।

Ayushmann Khurrana Birthday: आयुष्मान खुराना मनाएंगे अपना 40वा जन्मदिन,देखे

वायरल

आयुष्मान खुराना को कविता लिखने का भी शौक है। इंस्टाग्राम पर उनकी कविताएं काफी वायरल होती है। हाल ही में, उन्होंने कोलकाता रेप मामले को लेकर भी कविता लिखी थी। उन्हें पिछली बार ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा गया था। वो अगली बार थंबा फिल्म में नजर आएंगे। इसका निर्देशन ‘स्त्री 2’ बनाने वाले अमर कौशिक करेंगे।

Related Articles

Back to top button