मनोरंजन

*✍️एक ऐसा मर्डर जिसे सुन आप भी हैरान हो जायेगे ये सिर्फ दानव ही कर सकता है इंसान नही,जाने आखिर क्या हुआ ऐसा…*

RGHNEWS आपने मर्डर, अटैक की बहुत सी कहानियां पढ़ी-सुनी होंगी. पर अमेरिका के Oklahoma में हत्या की जो घटना सामने आई है उसके बारे में जानकर आपका दिल दहल जाएगा. जी हां, यहां एक शख्स को दो लोगों को मारने और उनका दिल पकाकर खाने के इल्जाम में गिरफ्तार किया गया है. हैरान रह गए ना, पर ऐसा करने वाला कोई दानव नहीं इंसान है, जिसे इंसान कहना बेमानी होगा.

खबरों के मुताबिक, ऐसा दानवीय काम करने वाले इस शख्स का नाम Lawrence Anderson है. उस पर आरोप है कि उनसे तीन लोगों पर पहले हमला किया. जिनमें से दो जब मर गए तो वो उनका दिल निकालकर ले गया. फिर उसने इस दिल को पकाया और अपनी फैमिली को खाने में परोस दिया. ये सारा मामला Oklahoma State Bureau की जांच में सामने आया.एंडरसन ने 67 साल के Leon Pye और उनकी 4 साल की पोती Kaeos Yates के साथ उसकी आंटी पर भी हमला किया. पोती और दादा तो मारे गए. लेकिन दादी इस अटैक में बच गई. शख्स ने फिर उनका दिल आलू के साथ पकाया और अपने परिवार को खिलाया. ये सब उसने इसलिए किया क्योंकि वो अपने परिवार को दानवों से आजादी दिलाना चाहता था. हत्या करने के अगले दिन ही वो पकड़ा गया. पुलिस उसे पकड़ने के बाद अस्पताल ले गयी, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button