Indori Poha recipe: इंदौरी स्टाइल में बनाये पोहा,जाने इसे बनाने का आसान तरीका
इंदौरी स्टाइल में बनाये पोहा

Indori Poha recipe:इंदौरी स्टाइल में बनाये पोहा,जाने इसे बनाने का आसान तरीका नास्ता हमारी लाइफ का वो हिस्सा है जो अगर न हो तो पूरा दिन खराब जाता है शरीर को एनर्जी देने के लिए सुबह का नास्ता खाना जरूरी होता है साथ ही ये नास्ता हैलथि होता है जानने की लिए हमारे साथ अंत तक बने रहे
Indori Poha recipe: इंदौरी स्टाइल में बनाये पोहा,जाने इसे बनाने का आसान तरीका
Also Read:फाडू इंजन क़्वालिटी के साथ Tata Sumo 2024 जल्द लेगी एंट्री देखे किलर फीचर्स
पोहा
लोग तरह-तरह की वीडियो देखकर घर में टेस्टी नाश्ता बनाने की ट्राई करते हैं. इन्हीं में से एक है इंदौरी पोहा. इंदौर का फेमस स्ट्रीट फूड पोहा है, ( Indori Poha recipe ) जिसका स्वाद पूरे देश में मशहूर है. इंदौर पोहे के स्वाद के लिए जाना जाता है और इसी कारण लोग ऐसा सेम पोहा बनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, ज्यादातर मामलों में वे सफल नहीं हो पाते हैं
आप भी नाश्ते में इंदौर का मशहूर पोहा खाना चाहते हैं. हम इसमें आपकी थोड़ी सी मदद कर सकते हैं. हम आपको इंदौरी पोहे की टेस्टी रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे आप ट्राई करके अपनी सुबह और दिन को शानदार बना सकते हैं. आप चाहे, तो अचानक घर आने वाले मेहमानों को भी इसे इंस्टेंट बनाकर सर्व कर सकते हैं. जानें इंदौरी पोहे की टेस्टी रेसिपी…
इंदौरी पोहा सामग्री
- पोहा ( 3 कप )
- प्याज ( बारीक कटा हुआ )
- हरी मिर्च ( बारिक कटी हुई )
- करी पत्ता ( 15 से 16 पत्तियां )
- सरसों के दाने ( एक चम्मच )
- मटर के दाने ( 1/2 कटोरी )
- तेल ( 3 चम्मच )
- अनार दाने ( 1/2 कटोरी )
- चीनी ( एक छोटा चम्मच )
- सौंफ ( एक चम्मच)
- हींग
- हरा धनिया ( बारिक कटा हुआ )
- मूंगफूली के दाने ( 1/2 कटोरी )
- नींबू ( 1 )
- नमक स्वाद अनुसार
- भुजिया ( 1/2 कटोरी )खड़ा धनिया ( एक चम्मच )
इंदौरी पोहा बनाने की विधि
एक बर्तन में पोहा लें और इसे दो से तीन बार साफ पानी में धो लें.अब इसका पानी छानने के लिए इसे छलनी में रख दें.कढ़ाई गर्म करें और इसमें तेल गर्म करें.तेल के गर्म होने पर इसमें इसमें खड़ा धनिया, सौंफ, हींग, और करी पत्ता डालकर इन्हें भूनें.इसमें इसी दौरान राई यानी सरसों के दाने डाल दें. अब इसमें हरी मिर्च और प्याज को डालें और इन्हें भूनने दें.प्याज के हल्का ब्राउन होने पर इसमें हल्दी, नमक और चीनी डाल दें.थोड़ी देर बाद इसमें भिगोया हुआ पोहा डालें और पकने दें. कढ़ाई को ढक दें और पोहे को 2 से 3 मिनट के लिए पकने दें
Indori Poha recipe: इंदौरी स्टाइल में बनाये पोहा,जाने इसे बनाने का आसान तरीका
अब गैस बंद कर दें और पोहे को भाप में ही पकने दें. आप इसे मूंगफली, नमकीन भुजिया और हरे धनिया के साथ गार्निश कर सर्व कर सकते हैं. इसके ऊपर अनार के दाने डालना न भूलें



