मनोरंजन

*✍️मकान मालिक के बेटे ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म फिर की शादी तो फिर देवर ने किया दुष्कर्म,शिकायत करने पर तलाक की धमकी….*

RGHNEWS मेरठ, जेएनएन:खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी महिला की शादी कोतवाली क्षेत्र में हुई थी। करीब चार साल पहले उसका पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह ब्रह्मपुरी क्षेत्र में किराये पर रह रही थी। इस दौरान मकान मालिक के बेटे ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो शादी से इनकार कर दिया।उसने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद पंचायत हुई तो वह शादी के लिए तैयार हो गया था। करीब छह माह पहले उसका निकाह हो गया था।

आरोप है कि देवर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। करीब एक पखवाड़े पूर्व वह घर में अकेली थी। तभी देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पिटाई भी की। पति घर आया तो उसने शिकायत की। उल्टा उसने चुप रहने के लिए कहा। वह पुलिस से शिकायत करने के लिए चली तो पति ने तलाक देने की धमकी दी। हाल ही में पति और ससुरालियों ने उसकी हत्या का प्रयास किया। किसी तरह उसकी जान बची थी। पति अब उसे छोड़कर दूसरी शादी की फिराक में है। पीड़िता ने कप्तान से कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button