CM Kisan Yojana: किसानों के लिए बड़ी योजना का शुभारंभ..जाने दिशा-निर्देश

CM Kisan Yojana : संबलपुर: मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी रविवार को प्रमुख कृषि त्योहार नुआखाई के अवसर पर संबलपुर से सीएम किसान योजना का शुभारंभ किया। शुभारम्भ का यह पूरा कार्यक्रम गंगाधर मेहर विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुआ। इस समारोह में सीएम के आलावा कई कैबिनेट मंत्री, सचिव, अफसर और पार्टी के नेता-कार्यकर्ता मौजूद रहे।
CM Kisan Yojana इस योजना के संबंध में बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के दायरे में नहीं आने वाले किसानों को दो चरणों में 4,000 रुपये की सहायता मिलेगी। कलेक्टर (संबलपुर) सिद्धेश्वर बलिराम बोनादार ने बताया, “पीएम किसान योजना के तहत कवर नहीं किए गए भूमिहीन किसानों को सीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा। किसानों को दो चरणों में सहायता के रूप में लगभग 4,000 रुपये दिए जाएंगे। पहले चरण में, यानी नुआखाई पर, किसानों को 2000 रुपये मिलेंगे, और अक्षय तृतीया पर उन्हें शेष आधी राशि मिलेगी।” यह आयोजन एक राज्य कार्यक्रम होने के कारण ओडिशा भर के वंचित किसानों को वर्चुअल मोड के माध्यम से जोड़ेगा।



