मनोरंजन

*✍️पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर था मसाज पार्लर और चल रहा था सेक्स रैकेट,थाईलैंड की युवतियां भी थी शामिल…*

RGHNEWS इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में मौजूद ऐटम्स मसाज पार्लर में चल रहे सेक्स रैकेट का क्राइम ब्रांच पुलिस ने पर्दाफाश किया है. मसाज पार्लर में पिछले कई दिनों से जिस्मफरोशी का गोरखधंधा चल रहा था. पुलिस मौके से सभी 13 लड़कियों और 11 युवकों को थाने लेकर आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. जब्त किए गए मोबाइल फोन की मदद से पुलिस आरोपियों की कॉन्ट्रेक्ट हिस्ट्री खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक इस गिरोह में थाईलैंड की युवतियां भी शामिल थीं आरोपियों के पास से करीब दो दर्जन मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

पकड़ी गई लड़कियों में कुछ विदेशी भी हैं. बड़ी बात यह है कि ऐटम्स मसाज पार्लर पुलिस थाने से चंद कदम दूर था और वहां इस तरह की गतिविधियां चल रही थीं. जब पुलिस के आला अधिकारियों को इस सेक्स रैकेट की जानकारी लगी तो क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया.पुलिस की रेड में मौके से कई आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की गई है.  गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे मामले का खुलासा जल्द हो सके.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button