*✍️इन राज्य से आने से पहले ध्यान दें इन पांच राज्यों के लोग, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर होगी जांच…!!!

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हुए हैं. लेकिन इस बीच, देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश में दूसरे राज्यों से आने वालों लोगों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की बॉर्डर पर ही जांच की जाएगी, जिससे उत्तराखंड में कोरोना के संक्रमण को रोका जा सके.
दूसरे राज्यों से आने वालों की होगी जांच
खासतौर पर महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही उत्तराखंड में एंट्री दी जाएगी. होली के त्यौहार और हरिद्वार महाकुंभ को देखते हुए भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है. देहरादून के जिलाधिकारी ने बताया कि इन राज्यों से आने वाले यात्रियों की राज्य की सीमाओं, रेलवे स्टेशन और देहरादून एयरपोर्ट पर जांच की जाएगी.



