राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी का किया दर्शन – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी का किया दर्शन

रायपुर, 31 अगस्त 2024

राज्यपाल श्री रमेन डेका राज्यपाल श्री रमेन डेका

राज्यपाल श्री रमेन डेका आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर पहुँचे। यहाँ उन्होंने देवी मां की विधिवत पूजा- अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। महामाया मंदिर पहुंचने पर राज्यपाल श्री रमेन डेका व राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी का परम्परागत ढंग से स्वागत किया गया।

उल्लेखनीय है कि ऐतिहासिक नगरी रतनपुर का गौरवशाली इतिहास रहा है। कलचुरी वंश के शासक रत्नदेव प्रथम ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया और यहाँ 11वीं शताब्दी में आदिशक्ति माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया। यहाँ पर चौत्र और क्वांर दोनों नवरात्रियों में भव्य मेले का आयोजन होता है, जहां पूरे देश से श्रद्धालुगण माँ महामाया दर्शन के लिए आते हैं और माँ महामाया के दर्शन कर उनके समक्ष मनोकामनाएं रखते हैं। मंदिर का मंडप नागर शैली में बना है। यह 16 स्तंभों पर टिका हुआ है। गर्भगृह में आदिशक्ति मां महामाया की प्रतिमा स्थापित है।

Related Articles

Back to top button