रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️शहर के 3 स्टार होटल ट्रिनिटी में भी हुआ जमकर बवाल… डॉक्टरों की विधायक के बेटे व दोस्तों के साथ हुई मारपीट…विधायक प्रकाश नायक ने इस पूरे मामले पर क्या कहा, पढ़ें पूरी खबर….!!!!*

RGHNEWS PRASHANT TIWARI रायगढ़। शहर में पिछले 2 दिनों से यह चर्चा जोरों पर है कि माननीय और उनके दो बॉडीगार्ड की एक होटल में जमकर खातिरदारी हो गई। लेकिन इतना हाईप्रोफाइल मामला होने के बावजूद थाने में अब तक कोई FIR इस संबंध में नहीं हो सका है।
चर्चा यह है कि 2 दिन पहले शहर के एक प्रतिष्ठित होटल में माननीय के शोहदे व उनके मित्रगण दारू पार्टी कर रहे थे। ऐसे में उनका विवाद एक प्रतिष्ठित संगठन के सदस्योंं से हो गया। यह विवाद तब ज्यादा गहरा गया जब माननीय एवं उनकेे लोगों ने होटल के सभी दरवाजे बंद करवा दिए। और संगठन केे किसी भी सदस्य को बाहर निकलने से मना कर दिया । शायद उनकी मंशा प्रतिष्ठित संगठन के मौजूद सभी सदस्यों को सबक सिखाने की रही होगी। इस बीच दोनो पक्षों में जमकर एक दूसरे की खातिरदारी की। ऐसे में माननीय एवं उनके दो बॉडीगार्ड भी खातिरदारी के शिकार हो गए। यद्यपि इस माजरे को समझने की सूचना मिलने पर काफी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंची लेकिन बात खातिरदारी और मेहमान नवाजी की थी ऐसे में दोनों पक्षों ने अपने सामने वाले का सम्मान करते हुए अपने घर को लौट आए।
शराब इतनी पी रखी थी कि किसने खातिरदारी की यह न तो माननीय समझ पाए और ना ही उनके चंगू-मंगू
चर्चा यह है कि खातिरदारी के पूर्व न केवल हंगामा करने वाले शोहदे एवं उसके दोस्तों ने जमकर शराब पी रखी थी बल्कि जब माननीय भी मौके पर पहुंचे तो वह भी इस हालत में नहीं थे कि वह पुलिस को बता सकें कि आखिर उनकी खातिरदारी किसने कर दी है….। उनके सामने जो भी चेहरा आता था वह उसी चेहरे पर उंगली उठा कर उसे ही मेजबान बताते रहे।
शहर के 3 स्टार होटल ट्रिनिटी में भी हुआ जमकर बवाल…
शहर के 3 सितारा होटल ट्रिनिटी में भी विधायक पुत्र और उनके दोस्तों की डॉक्टर्स एसोसिएशन के सदस्यों से मारपीट हो गई। झड़प में कई लोगों के घायल हुए हैं। मामले में दोनों पक्ष एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, लेकिन कोतवाली थाने में अब मामले में अपराध दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार अभी तक थाने में किसी पक्ष से शिकायत नहीं आई है।
जो जानकारी सामने आ रही उसके अनुसार शनिवार की शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टर्स की बैठक ट्रिनिटी में रखी गई थी। उसमें आईएमए अध्यक्ष वाईके शिंदे अपने बेटे अखिलेश शिंदे के साथ गए थे। दूसरी तरफ विधायक प्रकाश नायक के पुत्र ऋतिक नायक अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए ट्रिनिटी आए थे। दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया तो अखिलेश शिंदे, उसके दोस्त डॉक्टर और दूसरे पक्ष के ऋतिक व उसे दोस्त शुभम शर्मा के बीच मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में घायल होने के बाद शुभम भागता हुआ विधायक निवास पहुंचा। इस दौरान ऋतिक हॉटल में ही मौजूद रहा। मारपीट की जानकारी मिलने पर विधायक के दो पीएसओ होटल में आए तो उनके बीच फिर झड़प शुरू हो गई। दोनों पक्षों से लोग घायल हुए। दोनों पक्ष थाने भी गए। अस्पताल में एमएलसी भी कराई गई, लेकिन मामला दर्ज किसी पर नहीं हुआ, क्योंकि किसी ने भी घटना के 24 घंटों बाद तक मामले में एफआईआर कराना जरूरी नहीं समझा।
डॉक्टरों को थाने में बैठाने से आक्रोशित हैं डॉक्टर्स
आईएमए अध्यक्ष वाई के शिंदे के अनुसार घटना के बाद उन्हें मारपीट का दोषी बताकर होटल में डॉक्टरों को बंदी बना लिया था। दरवाजे बंद कर डॉक्टरों को जाने नहीं दिया जा रहा था। इसके बाद डॉक्टर राहत शर्मा और दिनेश पटेल को भी थाने में जबरन बैठाकर रखा गया। मामले में वे सोमवार को एसोसिएशन की तरफ से इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
दोनों पक्षों से मारपीट की शिकायत नहीं मिली है
“मामले में अभी तक किसी भी ओर से शिकायत नहीं मिली है। अस्पताल से बिना सूचना के घायल चला गया। इसलिए हम अभी तक कुछ नहीं कर पाए हैं।”
–मनीष नागर, टीआई, कोतवाली



