मनोरंजन
*✍️जेल मे की कैदी ने आत्महत्या,जेल प्रहरि हुए लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित…*

RGHNEWS कवर्धा। जिला जेल में 15 फरवरी को हत्या के मामले में विचाराधीन कैदी ज्ञान सिंह ने अपने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में दो जेल प्रहरियों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।दोपहर को हुई इस घटना ने सभी को आश्चर्य में डाल दिया। इस बीच जेल प्रबन्धन पर लापरवाही का भी आरोप लगा क्योंकि दोपहर में इस प्रकार की घटना होना व किसी को जानकारी तक न होना जांच का विषय था, जिसके बाद कलेक्टर रमेश शर्मा ने दंडाधिकारी जांच का आदेश देते हुए एसडीएम विनय सोनी को मामले की जांच का जिम्मा भी सौंपा। जांच के बाद निलंबन कार्रवाई की गई है।
Follow Us