मनोरंजन

*✍️अजब प्रेम की गजब कहानी:गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने के बाद उसे छोड़,गर्लफ्रेंड की मां के साथ ही इश्क लड़ा बैठा और मां के साथ हुआ फरार…*

RGHNEWS  इंग्लैंड में एक शख्स ने कुछ ऐसा किया है कि जो भी सुन रहा है, हैरान हो जा रहा है. दरअसल, 29 साल के रायन शेल्टन की गर्लफ्रेंड जब प्रेग्नेंट हो गई, तो उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को छोड़ दिया और अपनी गर्लफ्रेंड की मां के ही इश्क में गिरफ्तार हो गए.

44 साल की सास के लिए 24 साल की गर्लफ्रेंड को ही छोड़ दिया
रायन की गर्लफ्रेंड जेस 24 साल की हैं और वो प्रेग्नेंट हैं. लेकिन उनके बॉयफ्रेंड रायन ने गर्लफ्रेंड की मां जॉर्जिना के साथ रहने का फैसला किया है. जॉर्जिना 44 साल की हैं और दोनों अपने रिश्ते में खुश हैं. रायन ने कहा कि उनके बारे में दुनिया क्या सोचती है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता.

रायन ने खुद स्वीकारी रिश्ते की बात
मेल ऑनलाइन के साथ बातचीत में रायन ने कहा कि मैं जॉर्जिना को चाहता हूं. मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लोग बीते समय को लेकर मुझ पर क्या टिप्पणियां करते हैं. सच ये है कि अब मैं लोगों की बातें सुनकर परेशान नहीं होता. हो सकता है किसी को मैं पसंद न आऊं,लेकिन मुझे दूसरे लोगों की राय से कोई फर्क नहीं पड़ता. इस पूरे मामले में उनकी गर्लफ्रेंड जेस का कहना है कि मैं इस पूरे मामले पर हैरान हूं. मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं. वो दोनों मेरे सामने भी फ्लर्ट करते थे, लेकिन मुझे लगता था कि ये सब मजाक है. लेकिन अब हकीकत सामने आ चुकी है. इस बीच जानकारी ये भी आ रही है कि रायन पहले से ही दो बच्चों का पिता है और वो पहले भी कई रिश्तों में रह चुका है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button