मनोरंजन

*✍️गाय ने फल विक्रेता के दुकान से पपीता खा लिया,तो गुस्से मे दुकानदार ने जो किया उसे सुन कर आप भी हैरान हो जायेगे….*

RGHNEWS महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां तौफीक बशीर मुजावर नाम के एक सनकी फल विक्रेता ने गाय के पेट में सिर्फ इसलिए चाकू घोप दिया क्योंकि उसने दुकान पर रखा पपीता खा लिया था.

चश्मदीद बताते हैं कि गाय के पपीता खाने से बशीर गुस्से से भर गया था. इसी गुस्से में वो अंदर गया और चाकू लेकर आया. और फिर गाय का पेट फाड़कर वह पपीता निकाल लिया. और वापस अपनी दुकान पर जाकर बैठ गया. गाय का बहता खून देखकर आसपास के लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज चल रहा है.डॉक्टरों के अनुसार उसका दर्द कम करने के लिए उसे इंजेक्शन दिए गए हैं.
गाय के मालिक की तरफ से बशीर मुजावर के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने बशीर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. बशीर के इस कृत्य से सभी हैरान हैं और फल विक्रेता की आड़ में उसके निर्दयी और बेरहम कसाई होने की बातें बोल रहे हैं.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button