मनोरंजन
*✍️चाची को हुआ भतीजे से प्यार,वैलेंटाइन-डे के दिन चुन्नी से पति का गला घोंट की हत्या…*

RGHNEWS राजस्थान पुलिस ने हत्या के मामले में खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार मृतक कमल सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भिवाड़ी के सेक्टर दो स्थित प्रधान कॉलोनी में रहता था। कमल की पत्नी जमुना के रिश्ते में भतीजे लगने वाले मदन मोहन के साथ प्रेम संबंध थे। दोनों के प्रेम संबंध की भनक पति कमल को लग गई थी, जिसके चलते दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था। वेलेंटाइन डे के दिन भी ऐसा ही हुआ था। वैलेंटाइन-डे पर प्रेमी घर आया तो फिर झगड़ा हुआ। इस पर दोनों ने कमल की गला घोंटकर हत्या कर दी।मामले में पहले को आरोपियों ने हत्या करने से इनकार किया, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज महिला को दिखाया तो उसके होश फाख्ता हो गए। इसके उसने प्रेमी के साथ मिलकर कमल की हत्या करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
Follow Us