मनोरंजन

*✍️नई नवेली दुल्हन ने शादी के मात्र 10 दिन बाद ही पति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी,और शव को एक कुएं में फेंक दिया,वजह जान रह जायेंगे हैरान…*

RGHNEWS झारखंड के गुमला में नई नवेली दुल्हन ने शादी के मात्र 10 दिन बाद ही पति की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी. कुरकुरा थानाप्रभारी छोटू उरांव ने बताया कि सुरसांग बनटोली निवासी संजय तोपनो की 5 फरवरी को कामडारा प्रखंड क्षेत्र के ही गांव बेतेरकेरा निवासी सनियारो सुरीन से शादी हुई थी.यह शादी लड़की की मर्जी के बगैर कराई गई थी. गत 11 फरवरी को बहुराता के रूप में लड़का लड़की के गांव बेतेरकेरा गया था. 16 फरवरी को आरोपी पत्नी उसे बेर खिलाने और सब्जी तोड़ने के बहाने अपने चाचा के खेत ले गई. वहीं मौका पाकर पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी और शव को कुंए में फेंक दिया.

पुलिस के मुताबिक आरोपी सनियारो सुरीन ने परिजनों को बताया था कि वह यह शादी नहीं करना चाहती है. बावजूद इसके परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर मृतक से उसकी शादी करा दी थी. हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद उसने पुलिस से बचने के लिए रोने-धोने का नाटक किया. लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने पूरी कहानी उगल दी. पुलिस ने सनियारो सुरीन को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button