*✍️बक्सर में स्थित सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में,बन रही है शबनम को फांसी पर लटकाने वाली रस्सी…*

RGHNEWS बिहार के बक्सर में स्थित सेंट्रल जेल एक बार फिर सुर्खियों में है. वजह फिर वही है- फांसी की रस्सी. इस जेल को एक बार फिर से फांसी की रस्सी बनाने का ऑर्डर मिला है. जानकारी के मुताबिक, ये फांसी की रस्सी शबनम के लिए तैयार हो रही है. शबनम ने 14 अप्रैल 2008 की रात प्रेमी सलीम के साथ मिलकर जो खूनी खेल खेला था, उससे पूरा देश हिल गया था. इस बार आजाद भारत में संभवत: दूसरी महिला शबनम को फांसी दी जानी है. फांसी की रस्सी बनाने के लिए मथुरा जेल से हाल ही में बक्सर सेंट्रल जेल को निर्देश मिले हैं.
गौरतलब है कि पूरे भारत में फांसी की रस्सी केवल बक्सर जेल में ही बनाई जाती है, क्योंकि इंडियन फैक्ट्री लॉ के हिसाब से बक्सर सेंट्रल जेल के अलावा कोई और जेल में यह रस्सी नहीं बनाई जा सकती है. फांसी की रस्सी बनाने की मशीन अंग्रेजों ने इसी जेल में लगाई थी.सुप्रीम कोर्ट से पुनर्विचार याचिका खारिज होने के बाद अब शबनम की फांसी की सजा को राष्ट्रपति ने भी बरकरार रखा है.