मनोरंजन

*✍️स्कूल जा रही छात्रा को बीच सड़क मे पकड़कर जबरन भर दी मांग,फिर जो हुआ….*

RGHNEWS मामला यूपी के वाराणसी के लक्सा थाना इलाके के गुरुबाग का है. जहां स्कूल जा रही एक स्टूडेंट से एक तरफा प्यार करनेवाले हिस्ट्रीशीटर सोनू प्रजापति ने उसको रोककर जबरन रोक लिया और उसकी मांग में सिंदूर भर दिया. बदमाश की इस हरकत से छात्रा बुरी तरह डर गई और रोने चिल्लाने लगी.लड़की के रोने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उस हिस्ट्रीशीटर को दबोच कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. छात्रा ने बताया कि सोनू उसे आए दिन परेशान करता था लेकिन वह गंभीरता से नहीं लेती थी। आज तो उसने सारी हदें ही पार कर दी है।

वहीं उसके बाद लोगों ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। जिसके बाद आरोपी युवक को थाने लाया गया। इस संबंध में सीओ दशाश्वमेध अवधेश कुमार पांडेय ने बताया पकड़ा गया सोनू आपराधिक प्रवृत्ति का है और उस पर पांच मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button