छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
Cg News: KSK महानदी पावर कंपनी बहुत जल्द बिकाऊ, अडानी समूह ने करोड़ो रूपये की बोली लगाई

Cg News : ‘केऐसके महानदी पॉवर प्लांट ‘ बहुत जल्द बिकने के कगार मे है जिसे खरीदने के लिए अडानी समूह बढ़ चढ़कर बोली लगायी. 27 हजार करोड़ सबसे अधिक बोली है। जिसके बाद जिले में रोजगार के अवसर बढऩे की उम्मीद दिख रही है।
3600 मेगावाट में मात्र यहां 1800 मेगावाट का ही उत्पादन
जिले के अकलतरा स्थित केएसके बिजली संयंत्र लगभग दिवालिया घोषित हो चुकी है। कई बड़े बैंकों से करोड़ों का कर्ज भी लिया है। यह 1800 मेगावाट के बिजली संयंत्र की नीलामी के लिए कर्जदाता बैंकों ने ऑफर बुलाए थे।
Read more:Cg News: प्रसिद्ध कोसा सिल्क कपड़ा कारोबार मे 25 फीसदी गिर
इतने कंपनियों ने लगाई बोली
Cg News: अडानी समूह के अलावा केप्री ग्लोबल होर्डिंग्स, कोल इंडिया, एनटीपीसी, वेदांता, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, नवीन जिंदल की कंपनी जिंदल स्टील एण्ड पॉवर, आईलैब इंडिया, स्पेशल फंड, रश्मि मेटेलिक, सिरसा टेक्नॉलॉजी ने भी ऑफर दिए हैं। केप्री ग्लोबल होर्डिंग्स ने 25 हजार करोड़ का ऑफर दिया है। एनटीपीसी तीसरे नंबर की ज्यादा बोली लगाने वाली कंपनी है। एनटीपीसी ने 22 हजार 2 सौ करोड़ की बोली लगाई है। कंपनी की मोर्गा और गारे पेल्मा कोयला ब्लॉकों से गुजरात खनिज विकास निगम और गोवा औद्योगिक विकास निगम के साथ दीर्घकालिक कोयला आपूर्ति व्यवस्था है।



