मनोरंजन

*✍️प्रेमी ने प्रेमिका पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसे सबक सिखाने की बात कही….और दूसरे ही दिन संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर प्रेमी जोड़े ने आत्महत्या कर ली,कमरे में दो कट्टे भी पड़े मिले…*

RGHNEWS हरियाणा के फरीदाबाद जिले में प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में गोली मारकर आत्महत्या कर ली. मामला फरीदाबाद का है जहां के दो नंबर इलाके में एक कमरे के अंदर प्रेमी प्रेमिका की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली. दोनों की मौत गोली लगने से हुई है.बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि किराए पर रहने वाले एक लड़के और लड़की की लाश घर में पड़ी हुई है. दोनों की मौत गोली लगने से हुई है जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर जा पहुंचे. पुलिस के मुताबिक लड़का राहुल मथुरा का रहने वाला था जबकि लड़की प्रिया फरीदाबाद की ही रहने वाली थी. मकान मालिक के मुताबिक राहुल ने कुछ महीने पहले उसके यहां कमरा किराए पर लिया था और उसे बताया था कि प्रिया से उसकी सगाई हो चुकी है और जल्दी ही शादी होने वाली है.

मकान मालिक के मुताबिक प्रिया रोज सुबह राहुल के पास आ जाती थी और फिर दोनों मिलकर गुड़गांव के कंपनी में नौकरी करने जाते थे. शाम को पिया अपने घर लौट जाती थी. मकान मालिक के मुताबिक घर पर कोई नहीं था और वह भी दुकान से रात को लेट लौटा था. इस दौरान उसने कोई भी आवाज गोली चलने की नहीं सुनी.सुबह पुलिस की टीम कमरे पर जा पहुंची और जब कमरा खोला तो अंदर कमरे में दोनों की लाश पड़ी थी और कमरे में दो कट्टे भी पड़े हुए थे. इस बीच राहुल के दोस्तों के बीच एक व्हाट्सएप मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें राहुल प्रिया पर बेवफाई का आरोप लगाकर उसे सबक सिखाने की बात कह रहे हैं.

 

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button