लेटेस्ट न्यूज़

देश भर के सरकारी और प्राइवेट बैंक अगस्त के महीने में 14 दिन तक बंद रहेंगे जुलाई महीने का यह आखिरी सप्ताह है और अगस्त की शुरुआत होने वाली है इसीलिए बैंकों से जुड़े हुए जरूरी काम कोसमय रहते पहले ही निपटा लेना चाहिए।

अगस्त के महीने की शुरुआत होने ही वाली है बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनके बैंकों से जुड़े हुए काफी सारे कामपेंडिंग में पड़े होते हैं लेकिन उनको पता नहीं हैजानकारी के मुताबिक बता दें कि अगस्त के महीने में बैंकों में लगभग 14 दिन की छुट्टियां रहेगी यानी अगस्त के महीने में सबसे ज्यादा दिन बैंक बंद रहेंगे इसीलिए बैंक से जुड़े हुए कामों को समय रहते हुए पहले ही कर लेना जरूरी हैक्योंकि अगस्त के महीने की शुरुआत होने ही वाली है और अगस्त में 13 से 14 दिन बैंक की छुट्टियां रहेगीयह छुट्टियां सरकारी और प्राइवेट बैंक को दोनों के लिए है।

अगस्त का महीना त्योहारों से भरपूर होने वाला है। देश के विभिन्न राज्यों में कई महत्वपूर्ण त्योहार मनाए जाते हैं, जिनके चलते सरकार ने इन दिनों में छुट्टियां घोषित की हैं।

  • 3 अगस्त: केर पूजा के अवसर पर अगरतला में छुट्टी रहेगी।
  • 4 अगस्त: रविवार होने के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • 7 अगस्त: हरियाली तीज के त्योहार पर हरियाणा में छुट्टी रहेगी।
  • 8 अगस्त: तेंदोंग लो रम फैट के अवसर पर गंगटोक में छुट्टी रहेगी।
  • 10 अगस्त: दूसरे शनिवार होने के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • 11 अगस्त: रविवार होने के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • 13 अगस्त: पेट्रियट डे के अवसर पर इंफाल में छुट्टी रहेगी।
  • 15 अगस्त: भारत के स्वतंत्रता दिवस के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • 18 अगस्त: रविवार होने के कारण पूरे देश में छुट्टी रहेगी।
  • 19 अगस्त: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अहमदाबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ सहित कई अन्य शहरों में छुट्टी रहेगी।
  • 20 अगस्त: श्री नारायण गुरु जयंती के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में छुट्टी रहेगी।
  • 24 अगस्त: चौथे शनिवार होने के कारण छुट्टी रहेगी।
  • 25 अगस्त: रविवार होने के कारण छुट्टी रहेगी।
  • 26 अगस्त: जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूरे देश में छुट्टी रहेगी।

नोट: यह सूची केवल सूचना के उद्देश्य से है। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए कृपया स्थानीय अधिकारियों से संपर्क करें।

Related Articles

Back to top button