*✍️दुष्कर्म के आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ी खरसिया पुलिस, फरार होने के फिराक में था आरोपी...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️दुष्कर्म के आरोपी को रेलवे स्टेशन से पकड़ी खरसिया पुलिस, फरार होने के फिराक में था आरोपी…*

RGHNEWS  प्रशांत तिवारी दिनांक 10.02.2021 को चौकी खरसिया में *रतन महका खरसिया निवासी मनहरण राठौर* के विरूद्ध एक महिला द्वारा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है, पीड़िता के आवेदन पर थाना खरसिया में अप.क्र. 77/2021 धारा 376 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

आरोपी को अपराध पंजीबद्ध होने की जानकारी पर घर से फरार हो गया था । चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम एवं स्टाफ द्वारा आरोपी के लुकने-छिपने के स्थानों पर दबिश दिया जा रहा था । साथ ही चौकी प्रभारी द्वारा स्टाफ रेल्वे स्टेशन के पास तैनात किये थे । दिनांक 11.02.2021 को आरोपी मनहरण राठौर मुंह में टावल बांधकर ट्रेन से भागने की फिराक में रेल्वे स्टेशन आया था, जिसे चौकी खरसिया के प्रधान आरक्षक चिद्रागंद चंद्रा, आरक्षक राजेश राठौर व मुकेश यादव द्वारा घेराबंदी कर पकड़े । आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button