Cg News: 24 घंटे के भीतर दूसरा IED ब्लास्ट, 2 जवान हुए घायल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: 24 घंटे के भीतर दूसरा IED ब्लास्ट, 2 जवान हुए घायल

Cg News बीजापुर 19 जुलाई 2024। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिला में पिछले 24 घंटे के भीतर दूसरी बार आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि गंगालूर थाना क्षेत्र के मुदवेंडी गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाये आईईडी ब्लास्ट होने से उसकी चपेट में आकर डीआरजी के दो जवान गंभीर रूप से जख्मी हों गये। जिन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जवानों की हालत को देखते हुए उन्हें एम्बुलेंस की मदद से देर रात मेकाज लाया गया। दोनों जवानों के पैर में गंभीर चोंट आई है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही बीजापुर से ऑपरेशन के दौरान जवान तर्रेम के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आ गये थे। इस घटना में नारायणपुर निवासी कांस्टेबल सत्तेर सिंह और रायपुर निवासी कांस्टेबल भारत लाल साहू शहीद हो गए थे। इस घटना के बाद बीजापुर जिला में सर्चिंग तेज कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट के ठीक 24 घंटे के भीतर ही गंगालूर थाना क्षेत्र के मुदवेंडी गांव के जंगलों में नक्सलियों द्वारा लगाये आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट की चपेट में आकर डीआरजी के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवान किशन हपका और दिनेश वलवा ने बताया है कि 3 दिन का नक्सल आपरेशन था। जिसमें अलग-अलग टीम के 18 सौ से अधिक जवान ऑपरेशन पर निकले थे।

Read more : Microsoft Windows Outage: Microsoft का सर्वर हुआ ठप, बंद हुए दुनियाभर के कंप्यूटर-लैपटॉप,फ्लाइट्स पर भी पड़ा असर

Cg News उनकी टीम को जो टारगेट दिया गया था, उसे देखने के बाद वापस आने के दौरान पीडिया के ओयामपारा में नक्सलियों ने आईडी लगा दिया था। जिसके बाद ब्लास्ट होने से जवान घायल हो गए। घायलों को उपचार के जिला अस्पताल लाया गया। वहां से दोनों घायल जवान को मेकाज रेफर किया गया। जवानों ने बताया कि जंगल में बारिश के कारण नेटवर्क काफी खराब था जिसके कारण उन्हे बीजापुर में हुए ब्लास्ट में दो जवान के शहीद होने तक कि जानकारी नहीं मिली। मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्हे इस बात कीह जानकारी दूसरे जवानों से मिल सकी। अस्पताल में इलाज करा रहे दोनों जवानों की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही हैं।

Related Articles

Back to top button