Cg News: सरकारी कर्मचारियों को आज विष्णुदेव साय सरकार देगी रक्षाबंधन की सौगात? जाने पूरी जानकारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: सरकारी कर्मचारियों को आज विष्णुदेव साय सरकार देगी रक्षाबंधन की सौगात? जाने पूरी जानकारी

Cg News रायपुर: मुख्‍यमंत्री विष्‍णु देव साय ने आज अपने अधिनस्त मंत्रियों की बैठक बुलाई है। बैठक में सीएम साय और कैबिनेट मंत्रियों के बीच कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी और फिर जो प्रदेश की जनता के हित में प्रस्ताव होंगे उस पर मुहर लगाई जाएगी। बताया जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक सरकारी कर्मचारियों, किसानों और युवाओं को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। बता दें कि मंत्रिमंडल की बैठक दोपहर तीन बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी।

वहीं प्रदेश में मानसून की स्थिति और खरीफ फसलों के लिए खाद बीज की उपलब्धता पर भी चर्चा की जाएगी। किसानों, अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चों के हित में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बता दें कि मानसून सत्र के दौरान राज्‍य सरकार अनुपूरक बजट लाने की तैयारी में है। इसके लिए विभागों से प्रस्‍ताव मंगाए गए हैं। बैठक में तबादला नीति को लेकर कोई फैसला हो सकता है। कर्मचारी संगठनों के बीच इसकी चर्चा चल रही है, हालांकि आधिकारिक रुप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Read more : माओवादी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरी मजबूती के साथ डटे हुए हैं हमारे जवान : श्री साय

वहीं, खबर ये भी आ रही है कि साय कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर भी मुहर लगाई जा सकती है। कहा जा रहा है कि सरकार रक्षा बंधन से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। अगर सरकार इस संबंध में फैसला लेती है तो यहां के भी कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलने लगेगा।

Cg News बता दें कि फिलहाल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों को 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान किया जा रहा है। वहीं, केंद्र की ओर से जुलाई में एक बार फिर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी किया जाना है, जिस पर अभी आदेश आना बाकी है।

 

Related Articles

Back to top button