LPG Gas Cylinder Price : अब 500 रुपए से भी कम दाम में मिलेगा गैस सिलेंडर, आप भी जल्दी से उठा लें लाभ – RGH NEWS
देश

LPG Gas Cylinder Price : अब 500 रुपए से भी कम दाम में मिलेगा गैस सिलेंडर, आप भी जल्दी से उठा लें लाभ

LPG Gas Cylinder Price भोपाल। : देश के लगभग सभी राज्यों में सामान्य गैस सिलेंडर की कीमत 800 रुपये से अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्य हैं जहां वर्तमान में गैस सिलेंडर 1120 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है। वहीं दूसरी ओर सरकार ने अब गैस सिलेंडर की कीमत घटाकर मात्र 450 रुपये कर दी है। इससे कई नागरिकों को राहत मिली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने अपने नागरिकों को गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमत से राहत दिलाने के लिए एक बहुत बड़ी और महत्वाकांक्षी योजना शुरू की है। मध्य प्रदेश सरकार ने उस योजना का नाम मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना रखा है जिसके तहत वह मध्य प्रदेश के नागरिकों को कम कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

Read more : PM Modi 100 Million Followers on X: ट्विटर पर 100 मिलियन फॉलोवर्स पाकर गदगद हुए PM मोदी.. लिखा ‘यहां बहुत कुछ का आनंद लेता हूं’

मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना क्या है?
मध्यप्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश की महिलाओं को गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना शुरू की है। बताया जा रहा है कि यह राज्य सरकार की एक बहुत बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत यहां के लोगों को राहत पहुंचेगी और उन्हें सस्ता रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध होगा। राज्य सरकार लोगों को कम कीमत पर सिलेंडर उपलब्ध कराएगी।

किसे मिलेगा 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर?
LPG Gas Cylinder Price मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत जो महिलाएं लाड़ली बहना योजना (Ladli Bahana Yojana) के लिए आवेदन कर रही हैं, उन्हें इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। सब्सिडी पैसा लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। ऐसे में जरूरी है कि गैस सब्सिडी का पैसा खाते में प्राप्त करने के लिए लाभार्थी अपना गैस कनेक्शन बैंक खाते से लिंक करा लें ताकि सब्सिडी का पैसा मिलने में कोई समस्या नहीं हो।

Related Articles

Back to top button