छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में नौकरी का बड़ा मौका, आठ हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; रायपुर में लगेगा रोजगार मेला

Chhattisgarh samachar कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की ओर से सात और आठ अक्टूबर को सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडिय में दो दिनी राज्य स्तरीय रोजगार मेला लगाया जाएगा। प्रदेश के 10वीं-12वीं पास से लेकर आइटीआइ, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर मिलेगा। मेले के लिए अब तक 36 नियोजकों और प्लेसमेंट संस्थाओं से 8,720 रिक्तियों की जानकारी प्राप्त हो चुकी है।

 

 

इनमें मशीन आपरेटर, असेंबली आपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, टेक्नीशियन, मैकेनिकल इंजीनियर, क्वालिटी इंस्पेक्टर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर आपरेटर, कस्टमर केयर, नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, ड्राइवर, डिलीवरी बाय और अप्रेंटिस-ट्रेनी समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर पद देखकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आठ अक्टूबर को चयनित युवाओं को आफर लेटर वितरित किए जाएंगे।

 

 

यह भी पढ़ेंChhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में जलभराव और ट्रैक धंसने से कई यात्री ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

 

इन पदों पर होगी भर्ती

मेले में मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, आटोमोबाइल, बैंकिंग-फाइनेंस, सेल्स-मार्केटिंग, कस्टमर सर्विस, हेल्थकेयर, सिक्योरिटी और लाजिस्टिक्स क्षेत्र में नौकरियां उपलब्ध हैं। मशीन आपरेटर, असेंबली ऑपरेटर, फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मेंटेनेंस इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिकल इंजीनियर जैसे तकनीकी पद हैं। इसके अलावा सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंप्यूटर आपरेटर, टेलीकालर, रिलेशनशिप मैनेजर, नर्सिंग स्टाफ, केयरटेकर, सुरक्षा गार्ड, सुपरवाइजर, ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, बाइक राइडर और पिकर-पैकर की भी जरूरत है। विभिन्न ट्रेड में अप्रेंटिस और ट्रेनी के पद भी शामिल हैं।

 

योग्यता के अनुसार चुनें पद

Chhattisgarh samacharरिक्त पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं से शुरू होकर आइटीआइ, डिप्लोमा, बीई/बीटेक, बीएससी एग्रीकल्चर, सामान्य स्नातक और एमबीए/एमसीए तक निर्धारित है। अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपडेट कर योग्यता और रुचि के अनुसार पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर नियोजक अभ्यर्थियों की प्रोफाइल देखकर शार्टलिस्ट भी कर सकेंगे। विभाग ने युवाओं को आधार और मोबाइल नंबर संबंधी जानकारी अपडेट रखने के साथ जल्द आवेदन करने की सलाह दी है। मेले में क्वेस कार्प, रैंडस्टैड इंडिया, वर्धमान टेक्सटाइल्स, सतलुज टेक्सटाइल्स, जेनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, एयरटेल पेमेंट बैंक और आइसेक्ट समेत कई संस्थाएं शामिल होंगी।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button