देश

7 Indians killed in Nepal landslide: नेपाल में बड़ा हादसा,यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें नदी में बह गईं,7 भारतीयों की मौत…

7 Indians killed in Nepal landslide: काठमांडू। मानसून के दस्तक ने हाहाकार मचा दिया है। आज सुबह-सुबह भारत का पड़ोसी देश नेपाल में एक बड़ा हादसा हो गया है। मदन-आश्रित राजमार्ग पर भूस्खलन के कारण यात्रियों को लेकर जा रही दो बसें फिसलकर त्रिशूली नदी में बह गईं। बस में करीब 63 लोग सवार थे। हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं।

वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में 7 भारतीयों की मौत हो गई है। जबकि, बस में सवार सभी (करीब 63) यात्री लापता हैं। हादसे की भयावहता को देखते हुए मरने वालों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है। बता दें कि नेपाल में खराब मौसम लोगों के लिए आफत बना हुआ है।

read more: TVS Raider का काम तमाम कर देगी Hero की ये धांसू बाइक, लक्ज़री फीचर्स और पॉवरफुल इंजन के साथ देखे कीमत

7 Indians killed in Nepal landslide: जानकारी के मुताबिक सड़क विभाग ने नारायणघाट काठमांडू सड़क खंड को पंद्रह दिनों के लिए बंद कर दिया था। लेकिन इसके बाद भी यातायात सेवा बहाल है। दरअसल, नेपाल में ज्यादा बारिश होने के कारण अलग-अलग जगहों पर लैंडस्लाइड हो रही है, जिससे कई सड़कें बंद कर द दी गई हैं।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button