मुंबई मे सर्विस ट्रैन संस्पेंड और स्कूल कॉलेज बंद, जानिये हिमांचल -उत्तराखंड के कैसे है हालत?

हिमांचल – उत्तराखंड जाना हुआ बेहद ही खतरनाक कही नदिया मे उफान बनी है तो कही पहाड़ भड़- भाड़ा कर गिरने की आशंका इस बरसात मे देशभर में मानसून के बादल झमाझम बरस रहे हैं। नतीजा यह है कि कहीं बाढ़ आई हुई है। सड़कें डूब गई हैं, जिससे रास्ते बंद हैं। स्कूल-ऑफिस बंद कर दिए गए हैं। मुंबई में तो ट्रेन सर्विस सस्पेंड हो गई है। चारधाम यात्रा, अमरनाथ यात्रा रोकनी पड़ीं। कहीं ऐसा न हो कि ट्रिप जानलेवा बन जाए।
** इस मानसून खतरों से खाली नहीं **
बारिश से आई बाढ़ से असम में करीब 70 लोग की जान जा चुकी हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में बिजली गिरने से लोगों ने जान गंवाई। ऐसे में देखा जाए तो इस बार मानसून के सीजन में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड जाना खतरे से खाली नहीं हैं। मुंबई के हालात भी काफी खराब हैं। मुंबई में तो ट्रेन सर्विस सस्पेंड हो गई है। मुंबई में पहाड़ी इलाकों में घूमने गए लोगों को रेस्क्यू करना पड़ा रहा है।
Read more:आईफोन का मार्केट डाउन करने आया 80W फास्ट चार्जिंग वाला Honor Magic 6 Pro,देखे क़्वालिटी
“हिमाचल प्रदेश मे लैंड स्लाइड से सड़कें बंद”
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग हिमाचल की वादियां का नज़ारा देखने जाते हैं। वहीं मानसून के सीजन में हिमाचल का सफर मौत का कारण बन सकता है। जी हां, हिमाचल में मानसून की बारिश से हालात काफी खराब हैं। हाईवे पर जगह-जगह लैंड स्लाइड की घटनाएं हो चुकी हैं। 70 से ज्यादा सड़कें ब्लॉक हैं। नदियां उफान पर बह रही हैं और पहाड़ कभी भड़ भाड़ा कर गिर जाते हैं। बिजली और वाटर सप्लाई बंद है।
**उत्तराखंड में चारधाम यात्रा आज भी बंद रहेगी**
मौसम विभाग के जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में भी अभी 3-4 दिन भारी बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अभी बाधित रहेगी। क्योंकि लैंड स्लाइड के कारण केदारनाथ हाईवे ब्लॉक है। ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर अलग-अलग जगहों पर सड़कों पर मलबा पड़ा है। मौसम विभाग ने 10 जलाई तक भारी बारिश का अलर्ट दिया हुआ है।
Read more:एडवांस फीचर्स और किलर लुक वाली Bajaj की सॉलिड बाइक मचा रही हाहाकार,देखे कीमत
*मुंबई मे लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड **
बरसात मे देशभर में मानसून के बादल झमाझम बरस रहे हैं। मानसून की भारी बारिश से मुंबई के हालात काफी खबरा हैं। रविवार को जहां लोकल ट्रेन सर्विस सस्पेंड करनी पड़ गई, वहीं आज जलभराव के कारण हार्बर लाइन की ट्रेन सर्विस भी प्रभावित हुई है। ठाणे, कसारा, टिटवाला, कल्याण-कसारा रूट, अटगांव, थानसित, वाशिंद, सायन, माटुंगा सर्कल, वडाला चेंबूर रेलवे स्टेशन में पटरियां बारिश के पानी डूबी हुई हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से ही मुंबई में मध्य रेलवे सेवा बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है। मुंबई में पहाड़ी इलाकों में घूमने गये लोगो की रेस्क्यू अभी भी जारी है।