वन मंत्री श्री कश्यप ने केन्द्रीय विद्यालय रायपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत मौलश्री पौधा का रोपण किया – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

वन मंत्री श्री कश्यप ने केन्द्रीय विद्यालय रायपुर में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत मौलश्री पौधा का रोपण किया

रायपुर, 6 जुलाई 2024

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज राजधानी रायपुर के डीडी नगर स्थित केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के तहत मौलश्री पौधा का रोपण किया। इस मौके पर रायपुर लोकसभा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री राजेश मूणत सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं वा शिक्षकगण तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button