समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की
खाद्य अधिकारी से जिले में वितरित राशन कार्ड की जानकारी ली और 1 सप्ताह के भीतर सारे राशन कार्ड को शतप्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों से धान उठाव, भंडारण, राइस मिलरों को जारी डीओ, निराकरण आदि के संबंध में चर्चा की।
कलेक्टर ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए संबंधित विभागों को नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन पर सख्ती से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाओं और उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला अस्पताल में रात के समय डॉक्टर को उपलब्ध रहने को कहा ताकि इमरजेंसी परिस्थिति में नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। उन्होंने वर्षा ऋतू में होने वाले मौसमी बीमारी से निपटने आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नविन क़ानून व्यवस्था के बारे में बताते हुये कहा की आगामी महीने में सर्व ग्राम पंचायतों में नविन आपराधिक विधी अधिनियमों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करना हैं। जिलाधीश ने पीएम किसान सम्मान निधि की जानकारी ली और जल्द से जल्द पात्र हितग्राहीयों का आधार सिडिंग कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग को स्कूलों की स्थिति सुधारने और छात्रों के शैक्षणिक स्तर को बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए और सभी अधिकारीयों से सभी स्कूलों में नेवता भोज कार्यक्रम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा की अपने स्कूल परिसर का वातावरण स्वच्छ रखें। अपने स्कूल के बच्चों के पालकों को बुलाकर पालक-बालक बैठक आयोजित कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में चर्चा कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करें।
कलेक्टर ने बारिश से पूर्व बिजली संबंधित सभी मरम्मत कार्यों का शीघ्र पूर्ण करने विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र मे सुधारने लायक ट्रांसफार्मर को सुधारे जाने का कार्य किया जाना सुनिश्चित करें ताकि उन्हे बिजली के चलते कृषि कार्य में असुविधा ना हो। इसके साथ आवश्यकता अनुसार ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य भी किया जाना सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने ग्रामीण अंचल या खेतों में लटकते हुये तार कनेक्शन तत्काल ठीक कर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आबकारी विभाग को जिले में चल रहे अवैध शराब की बिक्री की जांच कर उन पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर श्री शर्मा ने जल शक्ति अभियान, ध्वनि प्रदूषण कार्यवाही, आवारा पशुओं की जानकारी, विकसित छ.ग. की दस्तावेज, आ.बा. कार्यकर्ता की नियुक्ति की जानकारी, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय उद्यानिकी मिशन, पीएम स्वनिधि योजना, लंबित राजस्व प्रकरणों, जनदर्शन में लंबित प्रकरणों आदि पर विस्तार से समीक्षा करते हुए लक्ष्य के अनुरूप आवश्यक प्रगति लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने अवैध प्लाटिंग के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।



