Accident News: सड़क किनारे सो रहे 8 मजदूरों को तेज रफ़्तार कार ने कुचला, दो की हुई मौत – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Accident News: सड़क किनारे सो रहे 8 मजदूरों को तेज रफ़्तार कार ने कुचला, दो की हुई मौत

Accident News नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में बीती रात एक हिट -एंड-रन की घटना सामने आई है। इस हादसे के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। इस एक्सीडेंट में दो मजदूरों की मौत हो गई तो वही 5 लोग गंभीर होने की जानकारी सामने आई है। यह घटना वाठोडा पुलिस स्टेशन क्षेत्र से सामने आई है। बताया जा रहा है की घटना कल रात की है।

मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक ने नशे की हालत में कार चलाते हुए फुटपाथ पर सोयें हुए 8 मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गयाहै। ये भी जानकारी सामने आई है की कार चालक नाबालिग है और इस दौरान वो नशे में भी था। पुलिस ने जांच शुरू की है।

Read more : Cg News: बलौदाबाजार में शाम 4 बजे से धारा 144 लागू

घटना के मुताबिक़ सड़क पर खिलौने बेचकर अपना जीवन यापन करने वाले महिला और छोटे बच्चे फुटपाथ पर सोयें हुए थे। दिनभर की मेहनत के बाद ये लोग काफी गहरी नींद में सोयें हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12.15 के दौरान एक तेज रफ़्तार कार चालक ने सो रहे इन मजदूरों पर कार चढ़ा दी और ये गरीब लोग मारे गए।

Accident News इस कारचालक आरोपी का नाम भूषण लांजेवार है। चालक से तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित हो गई और इसने तीन महिला, चार बच्चे और एक पुरुष को कुचल दिया। इनको कुचलने के बाद गाडी फुटपाथ पर जाकर टकरा गई। इस दौरान सभी जगहों पर खून ही खून दिखाई दे रहा था।

Related Articles

Back to top button