Cg News: बलौदाबाजार हिंसा मामले पर राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और एसपी को किया गया सस्पेंड, आदेश जारी – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: बलौदाबाजार हिंसा मामले पर राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर और एसपी को किया गया सस्पेंड, आदेश जारी

Cg News रायपुरः छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में हुई हिंसा मामले में तत्कालीन कलेक्टर कुमार लाल चौहान व एसपी सदानंद कुमार पर राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन और गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तत्कालीन बलौदाबाजार कलेक्टर कुमार लाल चौहान के खिलाफ अभी अनुशासनात्मक कार्रवाई विचाराधीन है। उन्हें अखिल भारतीय सेवा नियम 1969 के नियम-3 के तहत निलंबित किया जाता है। निलंबित अवधि में उनकी पोस्टिंग मंत्रालय में रहेगी। इसी तरह गृह विभाग ने अपने आदेश में इसी नियम का जिक्र किया है। निलंबन अवधि में उनकी पोस्टिंग पुलिस मुख्यालय में रहेगी।

Read more : साय सरकार के छः माह: छत्तीसगढ़ में उम्मीदों की नई रोशनी फैलाने में सफल

Cg News बता दें कि कुछ दिन पहले बलौदाबाजार में एक बड़ी हिंसा हुई थी। उपद्रवियों ने कलेक्टर और एसपी ऑफिस को आग के हवाले कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों को हटा दिया था।

 

Related Articles

Back to top button