मनोरंजन

Munjya: हॉरर-कॉमेडी ‘मुंज्या’ की कहानी छाया, दर्शकों को पसंद आई फ़िल्म,जानें कितना रहा पहले दिन का कलेक्शन

Munjya  : शारवरी वाघ और अभय वर्मा स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘मुंज्या’( Munjya )इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। रिलीज के साथ ही इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर तो पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा में छाया था, अब फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आकंड़ों ने भी सबको हैरान कर दिया है। हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ ने बॉक्स ऑफिस(Box Office)पर पहले दिन 4.21 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्माताओं ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शरवरी, मोना सिंह, अभय वर्मा और सत्यराज जैसे सितारों से सजी यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स(Films) और अमर कौशिक द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। ‘मुंज्या’ मराठी लोककथाओं पर आधारित फिल्म है और इसमें इसी नाम के पौराणिक प्राणी की कहानी को दर्शाया गया है। मैडॉक फिल्म्स ने हॉरर कॉमेडी, ‘स्त्री’ (2018), ‘रूही’ (2021), और ‘भेड़िया’ (2022) भी का निर्माण किया है।

Read more : Cg News:छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

Munjya बता दें, मुंज्या एक हॉरर-कॉमेडी है जिसकी कहानी पुणे और कोंकण क्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में शरवरी और अभय के अलावा मोना सिंह भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे क्रीचर की है जो अभय द्वारा निभाए रोल बिट्टू के जीवन में कहर बरपाता है। फिल्म में मोना सिंह ने सिंगल मदर का रोल प्ले किया है, जो बिट्टू को लेकर जरूरत से ज्यादा पजेसिव है और उसका पूरा ख्याल रखती है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button