Cg News:छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News:छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, 5 दिनों तक बारिश का अलर्ट

Cg News रायपुर. छत्तीसगढ़ में तय समय से पहले मानसून की एंट्री हो गई है. प्रदेश में सुकमा से मानसून ने प्रवेश किया है. मौसम विभाग ने आगामी पांच दिनों तक बस्तर संभाग के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

Read more : Cg News: छत्तीसगढ़ के इस जिले मे BSF जवान ने बाथरूम में की आत्महत्या, जाँच मे जुटी पुलिस

Cg News बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ में मानसून अपने तय समय से पहले पहुंचा है. मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग में बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है. आज राजधानी में भी आंशिक रूप से बादल छाए रहे. मौसम विभाग के अनुसार, आज कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कई जगह बारिश के आसार हैं. बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले में भी कुछ स्थानों पर भी बारिश की संभावना है.

Related Articles

Back to top button