Cg News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों मे वज्रपात का यलो अलर्ट – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Cg News: छत्तीसगढ़ के इन जिलों मे वज्रपात का यलो अलर्ट

Cg News: दक्षिण-पश्चिम मानसून बस्तर की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। अगले 5 दिनों तक प्रदेश के बस्तर संभाग के जिलों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया किया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

इस साल मानसून अपने तय समय से पहले छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है। मौसम विभाग ने आज बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने के का यलो अलर्ट जारी किया है। आज रायपुर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

Read more : Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा उत्तम, पढ़ें आज राशिफल

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान बस्तर में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। खासकर बीजापुर में 50 मिलीमीटर, कोंडागांव में 17.4 और नारायणपुर में16.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा बलौदाबाजार, दरभा और गुरुर में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक आज बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले में कई जगह बारिश के आसार हैं। कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, गरियाबंद और धमतरी जिले में भी के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

बस्तर संभाग में वज्रपात का यलो अलर्ट

Cg News मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए बस्तर संभाग के जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है । इसके लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से बिजली गरजने के दौरान एहतियात बरतने की भी अपील की है।

Related Articles

Back to top button